पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी


गोंडा। आज दिनांक 06/08/2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने कैंप कार्यालय पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। जिसमें क्षेत्राधिकारी स्तर पर लंबित एस0आर0 मामले, SC/ST एक्ट की विवेचना, छः माह से ऊपर लम्बित विभागीय जांच, मा0 आयोग से प्राप्त व आइजीआरएस/ जन शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं लंबित आर्थिक प्रस्तावों आदि की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के परिपेक्ष में सभी क्षेत्राधिकारीयों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी लगातार भ्रमण सील रहेंगे तथा कोविड-19 की गाइड लाइन ओं का पालन कराते हुए आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं तथा पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी गोंडा को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अग्निशमन दल को सतर्क रहने का भी निर्देश दिया।

इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गोंडा, कमांडेंट होमगार्ड के अतिरिक्त रीडर पु0अ0 व स्टेनो पु0अ0 भी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा