मनरेगा घोटाले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




गोंडा। इटियाथोक। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मनरेगा घोटाले के वांछित अभियुक्त बलराम उर्फ शिवकुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ग्राम दरियापुर हरदोपट्टी में बिना कार्य कराये ही मनरेगा के तहत शासकीय धनराशि का दुुरूपयोग/गबन करने में संलिप्त था।