उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन में हुए हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी गोंडा इकाई ने मटकाफोड़ प्रदर्शन कर जताया विरोध

गोंडा ब्यूरो। आम आदमी पार्टी ने आज जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले के विरोध में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में मटका फोड़ प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी गोंडा इकाई ने भी अदम गोंडवी मैदान के बाहर शाम को मटका फोड़ प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जताया। आम आदमी पार्टी सांसद श्री संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले का भण्डाफोड़ किया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में राज्यों को ₹1 लाख 20 हजार करोड़ का आवंटन किया गया था। किंतु, इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किए गए लगभग हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत हर घर पानी पँहुचाने हेतु पाइप सप्लाई का कार्य ‘रश्मि मटेलिक्स’ नामक कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी का भ्रष्टाचार एवं निकृष्ट पाइप बनाने में लिप्त रहने का इतिहास रहा है, जिससे सम्बंधित विभिन्न तथ्य निम्न प्रकार है -
केंद्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो (CEIC) ने अपनी जाँच में पाया था कि यह कंपनी फ़र्जी निवेश तथा फ़र्जी शेल कंपनियाँ बनाने में भी लिप्त है। मध्य प्रदेश, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल समेत देश के 8 राज्यों तथा सेना के द्वारा इस कंपनी को भ्रष्टाचार एवं निम्न गुणवत्ता के कारण ब्लैक लिस्टेड किया हुआ है।
उत्तर प्रदेश राज्य में योजना के कार्यकारी निदेशक, यूनिट कोऑर्डिनेटर, परियोजना प्रबंधक तथा पूर्व मुख्य अभियंता ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा है कि इस कंपनी द्वारा बनाए गए पाइप मानकों के अनुरूप नहीं है।
          इन सब तथ्यों के बावजूद भी राज्य जल शक्ति मंत्री द्वारा नियमों को ताक पर रखकर ‘रश्मि मटेलिक्स’ कंपनी को पाइप सप्लाई का कार्य दे दिया गया है ।
           इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ के क्रियान्वयन में भारी आर्थिक अनियमिततायें सामने आयी है, जो कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा लगभग ₹1580 एवं ₹1501 में संपन्न हो जाता है, वही कार्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग ₹2065 एवं ₹2100 में करवाया जा रहा है। इस तरह भ्रष्टाचार के कारण राज्य में मिशन के हर कार्य के लागत सामान्य से 30% से 40% तक बढ़ गई है। वहीं थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन के लिए भी यूपी सरकार ने 1.33% धन खर्च किया है जबकि केरल ने 0.04% और चेन्नई ने 0.15% में ही इसे संपन्न कर लिया। इस तरह से उत्तर प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत भारी आर्थिक अनियमितता एवं भयानक भ्रष्टाचार सामने आया है ।
अतः आपसे अनुरोध है कि इस अतिगंभीर मामले को सीबीआई को सौंप कर जांच करवाएं, जिससे दोषियों को सख्त सजा मिले । प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडे, जिला महासचिव वकील अहमद, छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव राजकुमार बरवार, गोंडा जनपद की महिला विंग अध्यक्ष निधि मिश्रा, अब्दुल सलाम समेत दर्जनों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा