बहला फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त सोमराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना करनैलगंज में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था।