गोंडा। भाजपा जिलाअध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी पद से हटाए गए, नए जिलाध्यक्ष बनाये गए श्री अमर किशोर कश्यप
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन में बदलाव करते हुए गोंडा जिला के जिला अध्यक्ष श्री सूर्य नारायण तिवारी को पद मुक्त कर दिया उनके स्थान पर भाजपा नेता अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम को भारतीय जनता पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री अमर किशोर कश्यप काफी लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं एक लंबा राजनीतिक अनुभव उनके पास है जो अब कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के काम में भी आएगा। उनकी नियुक्ति पर तमाम भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके पहले जिला अध्यक्ष रहे श्री सूर्य नारायण तिवारी कभी एबीवीपी में बतौर मामूली कार्यकर्ता के रुप में जुड़े, सूर्य नारायण तिवारी ने अपनी मेहनत, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में लगातार प्रयासरत रहते हुए न केवल पार्टी में अपना स्थान बनाया था बल्कि अपने कार्य क्षेत्र में एक जनसेवक के तौर पर मुकाम हासिल किया था और बाद में जिला अध्यक्ष के पद तक पहुंचे थे।
इसके अलावा मेरठ और इटावा के भी जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं।