पुलिस कार्यालय गोण्डा में नियुक्त महिला आरक्षी के पुत्र का सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई
गोंडा। पुलिस कार्यालय गोंडा में बाल किशोर पुलिस इकाई शाखा में नियुक्त महिला आरक्षी बबिता सिंह के पुत्र समीर सिंह का चयन सेना में लेफ्टिनेंट पद पर होने पर आज दिनांक 04/08/21 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने महिला आरक्षी व उसके पुत्र को पुलिस कार्यालय बुलाकर मुंह मीठा कराया तथा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की उसे शुभकामनाएं दी।