अवैध पानी की पाउच बनाने की फैक्ट्री को छापा मारकर किया सीज

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घोसियाना में शादाब हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा अवैध पानी के पाउच बनाने की सूचना प्राप्त होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा छापा मारा गया।
मौके पर शादाब हुसैन द्वारा बिना उचित खाद्य लाइसेंस लिए बिना पानी के पाउच पैक किए जा रहे थे।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पानी के पाउच का नमूना लेकर बने हुए17 बोरी पानी पाउच को सीज कर दिया गया है।पैकिंग मशीन को भी सीज कर दिया गया है।लिए गए सैंपल को जांच हेतु भेजा जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार तथा हीरा लाल द्वारा उपरोक्त कार्यवाही की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम भी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा