उत्तर प्रदेश में शनिवार का कोरोना कर्फ़्यू हुआ समाप्त अब सिर्फ रविवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद राज्य सरकार ने अब वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार को कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया है. नये आदेश के तहत सिर्फ रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां रहेंगी. प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ये आदेश जारी किया. इस आदेश के बाद अब सोमवार से शनिवार तक आम जन सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक सामान्य रूप से बाहर निकल सकते हैं और अपने रोजमर्रा के कार्यों को कर सकते हैं और इस स्थिति में सोमवार से शनिवार तक समस्त बाज़ार सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुले रह सकते हैं।