वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, बैठक में बिना स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) के प्रवेश लेने पर संबंधित विद्यालयों पर विधिक कार्रवाई पर बनी सहमति

गोंडा। नगर के बरियारपुरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल ददुआ बाजार गोंडा में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक विद्यालय के प्रबंधक/व संघ प्रदेश संयोजक, एसपी गुप्त, की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष काशी प्रसाद ओझा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कमी के बाद प्रदेश सरकार ने नए सत्र का शुरुआत माध्यमिक कक्षाओं से आरंभ कर दिया है। सितंबर माह से निचली कक्षाओं का संचालन होने जा रहा है।अतः आप सभी प्रबंधकों/ शिक्षकों से अपील की जाती है कि कोविड-19 के नियमों का पालन कर, साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए विद्यालय संचालन व प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ करें और बच्चों को मनोयोग से पढ़ाएं। प्रबंधक संघ के नगर अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने सभी शिक्षकों से कोविड-19 का पालन करते हुए छात्रों को भी इससे बचाव का उपाय बताएं और सदैव मास्क का उपयोग करें। यदि कोई बच्चा संक्रमित पाया गया तो उस निजी विद्यालय का संचालन जिला प्रशासन द्वारा रोक दिया जाएगा। प्रबंधक संघ के नगर संरक्षक हनुमान प्रसाद जोशी ने कहा कि जिले के कुछ तथाकथित फर्जी विद्यालय (टीसी) स्थानांतरण प्रमाण पत्र निर्गत कर अपने आसपास के विद्यालयों को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं। संघ ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई करते हुए ऐसे विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाएगा। ऐसे फर्जी विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर एक आदेश निर्गत करवा कर सभी निजी व सरकारी विद्यालयों को शीघ्र ही अवगत कराएगा। प्रदेश संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि अभिभावको के पास भी कोविड-19 संक्रमण के बाद उनके पास आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। जिसके लिए सभी विद्यालय किस्तों में शुल्क लेकर उनका सहयोग प्रदान करें। उनका मानसिक व आर्थिक शोषण कदापि न करें। प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद मिश्र ने कहा कि पुनः प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था आर्थिक रूप से सुदृढ़ व विकास की गति प्रदान करने के लिए पुनः विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर प्रदेश के सभी विद्यालय का संचालन अति शीघ्र कराएं और प्रदेश व जिले के नौनिहालों का सम्मान बढ़ाएं। प्रदेश अध्यक्ष पुनीत मिश्र ने कहा प्रदेश के सभी निजी विद्यालय के संचालक अपने.. अपने जिले के विद्यालय साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर कोविड-19 का पालन करते हुए विद्यालय का संचालन अति शीघ्र करें। और पुनः एकबार ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था का संचालन कर प्रदेश के छात्रों का भविष्य अंधकार में भविष्य होने से बचाएं। बैठक में जिले के कई विद्यालयों के प्रबंधक/ संचालक खेमचंद, दीपक श्रीवास्तव, अमित वर्मा, राजीव त्रिपाठी, कौशल किशोर त्रिपाठी, हरेंद्र जायसवाल, नवीन मिश्रा, राकेश सहाय, अनुपम सिन्हा, अनुराग अग्निहोत्री, बाबूराम मौर्य, अरविंद मिश्रा, अभिषेक सिंह, ऐश्वर्य प्रियदर्शी गुप्ता,सुरेश पाठक,नीलम प्रकाश पाठक बाबूराम मौर्य, श्रीमती सुनीता टंडन, डॉ अशोक शुक्ला,अशोक तिवारी, सुनील मिश्रा, राजू त्रिपाठी व अन्य कई प्रबंधक उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा