गुरुद्वारा बड़गांव साहिब गोण्डा में निसान साहब सेवा की गई

गोंडा। नगर के प्राचीनतम गुरुद्वारा बड़गांव साहिब गोंडा में आज निशान साहब की सेवा गुरु नानक नाम लेवा समूह साथ संगत द्वारा की गई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि गुरूद्वारा साहिब में गोण्डा के साथ साथ कर्नल गंज की साध संगत गुरु सिंह सभा कर्नल गंज के प्रधान सरदार हरजीत सिंह सलूजा, सेक्रेटरी डा० पुनीत सिंह, कैशियर सरदार जसबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सम्मिलित हुई। साथ ही बच्चियों और महिलाओं ने शबद कीर्तन का गायन करके समां बांध दिया।
सरदार भूपेंद्र सिंह उर्फ बाबी और ज्ञानी गोपाल सिंह ने सिखों का इतिहास और निशान साहिब के महत्व का बखान किया ।
इस मौके पर गुरूद्वारा कर्नल गंज के प्रबंधक कमेटी को एवं गुरुद्वारा साहिब बड़गांव गोण्डा के पूर्व प्रधान सरदार गुरुदयाल सिंह भाटिया को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा बड़गांव साहिब के प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया द्वारा आयी हुई साध संगत का धन्यवाद किया और गुरु महाराज का प्रसाद वितरित हुआ
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार चरनजीत सिंह खालसा, अजीत सिंह सलूजा,श्याम पाल सिंह, ज्ञान सिंह, देवेंद्र सिंह,टीटू भैया, मनजीत सिंह,अवस्थी जी, परमानंद सिंधी,सनी लालवानी, इंद्रजीत सिंह खालसा,अनमोल भाटिया आदि रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा