रात्रि कालीन कर्फ़्यू को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री ने जारी किए दिशा निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। इसके बावजूद योगी सरकार किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश को अनलॉक होने के बाद भी रात्रिकालीन कर्फ्यू को बेहद प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ खुद इसकी देखरेख कर रहे हैं। हाल ही में देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ इस विषय पर बेहद गंभीर हैं।
कोविड प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश में गठित टीम 9 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा तौर पर कहा है कि कोविड के अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को लेकर हमें बेहद सावधान रहना होगा। सभी जिलों, विशेषकर अन्य राज्यों को जोडऩे वाले बॉडर्र के जिलों में हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। सभी जिलों में अब भी कोविड प्रोटोकॉल का बेहद कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।टीम-9 की बैठक में सीएम योगी का कोरोना को लेकर निर्देश..
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश, रात 10:00 बजे तक जरूर बंद हो जाए दुकाने,अनावश्यक ना घूमे लोग।
टीम 9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।
- अलग अलग राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।
- हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त स्थिति बरतनी होगी।
- कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।
- रात 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए।
-पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं, लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें।