पुलिस अधीक्षक ने परेड व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ भी लगवाई तथा टोलीवार पुलिस ड्रिल भी कराई। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के थानों, पुलिस कार्यालय व अन्य शाखाओं में नियुक्त 80 पुलिसकर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया तथा भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन भी किया। पुरस्कृत किए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में प्रभारी मीडिया सेल मनीष, थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडेय, उ0नि0 रमाकांत, उ0नि0 जयहरी मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु,आरक्षी लोकेश तिवारी, वैभव सिंह , सजल नयन मीडिया सेल व महिला आरक्षी शैलजा, ज्योत्सना जनशिकायत शाखा आदि प्रमुख रहे। पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन दल और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया तथा COVID-19 से बचाव हेतु पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर और वॉशेबल ग्लव्स भी वितरित किए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर बारिश के मौसम के दृष्टिगत परिसर की साफ सफाई रखने व कीटनाशक के छिड़काव के दिए निर्देश दिए। जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, क्वार्टर गार्ड तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ सफाई करने का आदेश दिया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
            इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी,आरटीसी प्रभारी,तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा