बलवा कर जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-215/21, धारा 147,148,323, 307,308,504,506,324 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धोखराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनो के साथ मिलकर वादी आशुतोष शुक्ला के पिता व भाईयों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डा व कुल्हाड़ी से मारा-पीटा था। जिससे वादी के पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।