जनपद में पी ई टी परीक्षा आज, बारिश ने बढ़ाई छात्रों की मुश्किलें


गोंडा। उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में आज पी ई टी परीक्षा का आयोजन होना है यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जानी है प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा का आयोजन होना है इसी क्रम में जनपद गोंडा में प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर आज पीईटी परीक्षा का आयोजन होना है लेकिन सुबह 6:00 बजे से हो रही बारिश ने छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं लगातार हो रही बारिश से छात्रों को अपने परीक्षा स्थलों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इसी प्रकार जगह-जगह जलभराव और दूर से आने वाले छात्रों को बारिश में अपने परीक्षा स्थल तक पहुंचने में भी दिक्कतें हो रही हैं जनपद फैजाबाद के छात्रों का परीक्षा केंद्र गोंडा जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मारवाड़ इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों में बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी।