मुकदमा पंजीकृत ना होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने किया थाने पर प्रदर्शन
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जनपद के सफाई कर्मचारियों ने वजीरगंज थाने वह डुमरिया डीह पुलिस चौकी पर घेराव कर प्रदर्शन किया 2 दिन पहले वजीरगंज ब्लॉक के अंतर्गत मझगवां में तैनात सफाई कर्मचारी तिलकराम को गांव के दो व्यक्तियों के द्वारा मारा पीटा गया व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी उपरोक्त घटना को लेकर संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सनी राम व तिलकराम थाने पर पहुंचकर घटना की तहरीर दिया पुनः उपरोक्त प्रकरण पुलिस चौकी पर भी अवगत कराया गया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई आज जिला संगठन के द्वारा थाने पर पहुंचकर वार्ता की गई जिस पर पुलिस चौकी पर वार्ता करने के लिए कहा गया पुलिस चौकी पर वार्ता करने के बाद थाना वजीरगंज के द्वारा क्षेत्रधिकारी तरबगंज का नाम लेकर कहा कि जब तक वह नहीं कहेंगे तब तक मुकदमा नहीं लिखा जाएगा उपरोक्त प्रकरण को लेकर संगठन में काफी नाराजगी है और जनपद के जनपद के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर कल तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो जाता है तो 25 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समस्त कर्मचारी पहुंचकर प्रकरण को अवगत कराते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी महामंत्री शिवराम शुक्ला कोषाध्यक्ष नींबू लाल गौतम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सनी राम कनौजिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह अच्युतानंद शुक्ला दिनेश राम सजीवन तिवारी दर्शन यादव पवन भारती सलीम अतुल तिवारी अरुण चौबे राहुल मिश्रा नंदकिशोर आर्य प्रयाग दत्त रमेश विजय कुमार गुरु प्रसाद भारती शिवेंद्र प्रजापति नरपत सिंह संतोष सिंह आज सैकड़ों कर्मचारियों ने थाना पर प्रदर्शन किया l