खुशखबरी, रक्षाबंधन पर खुले रहेंगे बाजार सरकार ने समाप्त किया रविवार का कोरोना कर्फ़्यू


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब वीकेंड लॉकडाउन को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। सरकारी न्यूज़ एजेंसी ANI ने  माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर जानकारी साझा करते हुए या जानकारी दी कि अब रविवार को सभी आम दिनों की भांति बाजार खुले रहेंगे और रविवार का कोरोना कर्फ़्यू पूरी तरीके से समाप्त कर दिया गया है इसका आशय यह है कि इस रविवार रक्षाबंधन के दिन बाजार पूरी तरीके से खुले हुए मिलेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के नए निर्देशों के अनुसार अब रविवार को लगने वाला साप्ताहिक लॉकडाउन भी समाप्त कर दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में पहले की तरह सभी दुकानें खुल सकेंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते पहले वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार और रविवार दोनों दिन बाज़ार पूरी तरह से बंद थे, लेकिन इसमें छूट देते हुए इसे सिर्फ रविवार तक सीमित रखा गया था। वहीं अब उत्तर प्रदेश में रविवार का वीकेंड लॉकडाउन भी हटा दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव के आदेश अनुसार अब बाजार दुकाने सोमवार से लेकर रविवार तक कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए दुकान खोलने का आदेश कर दिया है लेकिन कोरोना काल के पहले पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी।