रेलवे सुरक्षा बल गोंडा द्वारा सिद्धार्थ नगर से आई नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया


गोंडा। दिनांक 18/08/21 को उप निरीक्षक छोटेलाल यादव साथ कांस्टेबल बंटी रेलवे स्टेशन गोंडा गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 02 के ओवर् ब्रिज के पास एक लड़की लावारिस हालत में समय 09. 00 बजे मिली l महिला कांस्टेबल कपूर बाई मीणा को बुलाकर पूछताछ किया गया तो अपना नाम सीमा मौर्या पुत्री प्रहलाद निवासी बोकनार थाना चिल्हिया जिला सिद्धार्थ नगर उम्र 17 वर्ष बताई। रेलवे स्टेशन पर आने का कारण पूछा तो बताया कि घरेलू विवाद के कारण घर से नाराज होकर गाड़ी पकड़ कर गोंडा आ गई। मेरे घर का मोबाइल 639******* बताई। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर उसके पिता द्वारा फोन उठाया और बताया कि कुछ घरेलू विवाद के कारण दिनांक 17/08/21 को घर से नाराज होकर चली गई जिसके संबंध में थाना चिल्हिया में मेरे द्वारा लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है l उक्त थाना के दीवान महेंद्र यादव तथा लड़की के परिजन आए गुमशुदगी से संबंधित जीडी नकल उपलब्ध कराया गया। बाद चाइल्ड लाइन गोंडा के प्रतिनिधि देवीदयाल और वेदांती मौर्य को सूचना देकर डिप्टी एसएस कमर्शियल के माध्यम से समय 15:30 बजे महिला कांस्टेबल कपूर बाई मीणा की उपस्थिति में ठीक ठीक सुपुर्द किया गया।