रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन पर मिली लावारिस बालिका को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया


  
गोंडा। दिनांक 07.08.2021 को समय 10.05 बजे उनि राणा प्रताप सिंह साथ महिला कॉन्स्टेबल प्रीति दुबे प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक बच्ची लावारिस हालत में बेंच पर रोते हुए मिली । उक्त बच्ची से पूछताछ किया तो अपना नाम सुल्ताना परवीन पुत्री मोहम्मद बाबर निवासी सुखी थाना खजौली जिला मधुबनी बिहार उम्र 10 वर्ष बताई। रेलवे स्टेशन पर आने का कारण पूछा तो बताया कि मैं अपने नाना के घर जयनगर से नाराज होकर भाग कर आई हूं। थाना इंचार्ज खजौनी के माध्यम से उक्त गांव के प्रधान से संपर्क किया गया और परिजनों से बातचीत की गई। परिजनों द्वारा दिनांक 08.08.2021 को आकर बच्ची को ले जाने की बात कही गई ।उक्त बच्ची को चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि देवीदयाल तिवारी और अलका पांडेय को Dyss/GD के माध्यम से वास्ते सुरक्षार्थ आवश्यक कार्यवाही हेतु समय 15.00 बजे सुपुर्द किया गया l