रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल की बहुमूल्य संपत्ति चोरी करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल
गोंडा। दिनांक 11.08.2021 चौकी प्रभारी उनि विजय कुमार तिवारी आउट पोस्ट डीजल शेड गोंडा व कान्स रमेश सिंह यादव डीजल शेड गोंडा की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में IOW कॉलोनी कार्यालय के सामने उनि विमल कुमार सिंह साथ हेका. श्री राम सीआईबी गोंडा मिले। डीजल शेड पहुंचने के बाद हेका. रविंद्र नाथ दुबे, कान्स. अभय प्रताप यादव और कान्स. राजेश ड्यूटी में मिले। उक्त सभी को साथ लेकर डीजल शेड में गश्त कर रहे थे कि वाशिंग पिट की तरफ दो व्यक्ति झाड़ियों के बीच सिर पर सफेद बोरियों में कुछ सामान उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। दोनों व्यक्तियों को सामान के साथ पकड़ लिया गया और बोरियों को उतरवाकर उन्हीं से पलटवार कर देखा तो दोनों बोरियों में दो- दो कुल 04 अदद रेलवे इंजन में लगने वाला FIP Cover मिला। रेल संपत्ति को ले जाने के बाबत अधिकार पत्र मांगा गया तो कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। कहने लगे कि हम बेरोजगार हैं और नशे के आदी है। नशे की लत और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं और सामान को किसी चलते फिरते कबाड़ी को बेच देते हैं। उक्त रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत 7750/- आंकी गई। रेल संपत्ति की चोरी करने के बाबत दोनों के विरुद्ध रेसुब पोस्ट गोंडा पर मुअस. 10/21 u/s 3RP(UP) Act Date 11.08.2021 पंजीकृत किया गया। मामले की जांच सउनि दौलत राम रेसुब पोस्ट गोंडा द्वारा की जा रही है।