नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व कूटरचित आधारकार्ड तैयार कराने वाली वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 229/21, धारा 363 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता श्रीमती राधा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्ता अपने ही गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित की मां द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ता ने नाबालिग बालक को बालिग दर्शाकर नौकरी दिलवाने के नाम पर कूटरचित फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था।