चांदी व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, 44 लाख रुपए से अधिक की रकम बरामद, चार मुख्य बदमाशों सहित सात गिरफ्तार
मथुरा। दस दिन पूर्व शहर में बुलियन व्यापारी से एक करोड़ पांच लाख रू. की हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल चार बदमाशों सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी धनराशि में से 44 लाख 86 हजार रू. बरामद कर लिए है।
घटना के सम्बन्ध में गुरूवार को पुलिस लाइंस में हुई पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि यह लूट की घटना में चांदी का काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा रूपयों को बैंक में जमा करने की बदमाशों को सूचना दी गई थी।
उसका नाम कोमल पुत्र बनवारी नि.महादेव घाट थाना सदर बाजार है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से लूट के 50 हजार रू. मिले है। लूट नीतेश पुत्र गिरप्रसाद, तरूण चौधरी पुत्र अर्जुन, जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र हरीश्चन्द्र निवासीगण ग्राम भवोकरा जेवर एवं अरविन्द उर्फ माया पुत्र डम्बर सिंह नि. विनोबा नगर थाना सादाबाद शामिल है। जीतू,तरूण,अरविन्द तीनों शातिर बदमाश है, नीतेश इनका दोस्त है।