31 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान, सितंबर माह में होगा ब्लाक कार्यकारिणी का गठन- राघवेंद्र तिवारी




गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गोंडा की बैठक जिला पंचायत सभागार के सामने टीन सेट में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी संचालन महामंत्री शिवराम शुक्ला ने किया बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 विकासखंड की कार्यकारिणी भंग होने के पश्चात सदस्यता अभियान 30 अगस्त तक चलाया जाएगा बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं को लेकर उच्च स्तरीय अधिकारी से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ दिनांक 27 /7/ 2021 के शासनादेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि जिला संगठन से जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा वार्ता किया जाए संघ के द्वारा दिनांक 30/7/ 2021 को जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र के माध्यम से वार्ता के लिए समय व तिथि का निर्धारण करने की मांग की गई लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा अभी तक वार्ता के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है जिससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है तथा विभागीय लापरवाही के चलते 350 कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन बाधित है जिससे जुलाई 2021 में इन कर्मचारियों का इंक्रीमेंट बाधित हो जाएगा स्थान तरण नींद 2021-22 के तहत स्थानांतरण 15 जुलाई तक ही शासन के द्वारा निर्धारित किया गया था जिससे कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सके जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा शासनादेश की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर प्रतिदिन स्थानतरण करते रहते हैं तथा कर्मचारियों से स्थानांतरण के नाम पर कर्मचारियों से धन उगाही करते हैं तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए विभाग के द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल बाधित किए हैं तत्काल चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ कर्मचारियों को दिलाया जाए जिला महामंत्री श्री राम शुक्ल ने कहा कि जनपद में तैनात अट्ठारह सौ सफाई कर्मचारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य बनाना संगठन की प्राथमिकता है जिससे संगठन मजबूत हो सके सदस्यता अभियान के तहत विकासखंड वार संयोजक नामित किया गए हैं उनका दायित्व है कि कि 31 अगस्त तक सदस्यता पूरा कर लिया जाए जिससे सितंबर माह में ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव कराया जा सके बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नींबू लाल गौतम राकेश तिवारी रामपाल सिंह धर्मेंद्र वर्मा दर्शन यादव राम सजीवन तिवारी पवन भारती हरेंद्र बहादुर सिंह ज्ञानेश पांडे शिव प्रसाद यादव रवि गोस्वामी दिनेश मौर्या रामपाल गौतम विक्रमाजीत सिंह सनी राम जुबेर अहमद सुरेश तिवारी जगतपाल तिवारी संतोष मिश्रा अशोक तिवारी फौजदार गौतम मुन्ना राम शुक्ला आज सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा