मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
गोंडा। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम के अवसर पर आज दिनांक 21.08.2021 को जिला पंचायत सभागार गोण्डा में आयोजित महिला सम्मान समारोह का आयुक्त श्री एस0वी0एस0 रंगाराव, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ0 राकेश सिंह, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने शुभांरभ किया। जिसमें मिशनशक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली कुल 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र/मेडल देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें से 11 फ्रन्टलाइन वर्कर महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। साथ ही सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत राखी व covid -19 के बचाव हेतु मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम यादव ने जनपद गोंडा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।