पैरोल से फरार 25000/- का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लंबे समय से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियो की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगायी थी। इन्ही निर्देशों के फलस्वरुप आज थाना छपिया पुलिस नें पिछले 01 वर्ष से पैरोल से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आज दिनांक 10.08.2021 को उ0नि0 राजकुमार सिंह मय पुलिसबल के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पैरोल से फरार अभियुक्त गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त वर्ष 2016 से गैरइरादतन हत्या के प्रकरण मे जिला कारागार में निरुद्ध था जिसे पिछले वर्ष कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण 08 सप्ताह पैरोल पर जिला कारागार से दिनांक 02.04.2020 को रिहा किया गया था। परन्तु अभियुक्त पैरोल समाप्ति की नियत तिथि पर कारागार में उपस्थित न होते हुए फरार हो गया था। इस अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने ₹ 25,000/- का पुरस्कार भी घोषित किया था।