अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 23 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानो की पुलिस द्वारा पूर्वक कार्यवाही करते हुए कुल-23 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 306 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गयी।