उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की समस्त 16 ब्लॉकों की कार्यकारिणी भंग की गई


गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने जिले के 16 ब्लॉको की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है यह जानकारी देते हुए संयुक्त रुप से संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी महामंत्री शिवराम शुक्ला कोषाध्यक्ष नींबू लाल गौतम ने बताया कि जिला स्तरीय निर्वाचन संपन्न होने के बाद ब्लॉक की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अगस्त माह पूरा सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों को जोड़ने के पश्चात पुनः ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया जाएगा जिलाध्यक्ष बताया ने बताया कि भंग पदाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार से पत्राचार किया जाता है तो इस हेतु उनके विरुद्ध संगठन द्वारा संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सदस्यता अभियान के तहत जितने सदस्य ब्लाक वार तैयार होंगे वही आने वाले ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव में मत का प्रयोग करेंगे सदस्यता अभियान की बैठक आगामी 8 अगस्त को दिन रविवार गांधी पार्क में बड़े पैमाने पर की जाएगी जिसमें जनपद के समस्त विकास खंडों से सम्मानित कर्मचारी उपस्थित होकर अपना विचार रखेंगे उस पर संगठन द्वारा निर्णय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी प्रेस वार्ता के दौरान संघ के महामंत्री शिवराम शुक्ला कोषाध्यक्ष नींबू लाल गौतम मौजूद रहे l

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा