12 घण्टे के अंदर हुआ चोरी का खुलासा, 3,55,270 रुपये सहित शातिर चोर गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शातिर चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0नगर पुलिस ने सूचना दिए जाने के मात्र 12 घण्टे में ही चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
कल दिनांक 08.08.2021 को थाना को0नगर क्षेत्र के अन्तर्गत चोरो ने एक चावल मिल अतुल इण्डस्ट्री में ताला तोड़कर अलमारी व लाकर में रखे 3.70 लाख रुपये चोरी कर लिये थे। जिसकी सूचना मिल मालिक महेश कुमार गर्ग ने थाना को0नगर को दी थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस नें त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की मदद से मात्र 12 घण्टे के अन्दर ही चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई धनराशि में से 3,55,270 रुपये बरामद कर लिये है। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्त नें बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर राइस मिल में 3.70 लाख रुपयों की चोरी की थी। शेष रुपयो के बारे में पूछने पर बताया कि चोरी किए गए रुपयों में से कुछ रुपया साथी अभियुक्त के पास है।