पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना कर्नलगंज व को0देहात पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ किया संवाद
गोंडा। आज दिनांक 28.08.2021 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना कर्नलगंज व को0 देहात में समाधान दिवस के पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ संवाद किया। जिसमे पुलिस अधीक्षक ने थाना कर्नलगंज व को0 देहात पर नियुक्त समस्त महिला आरक्षियों से वार्ता कर महिला हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी ली साथ ही महिलाओं एव बालिकाओं की सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 व 1098 आदि का कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कर मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर फरियाद लेकर आने वाली पीड़ित महिला की समस्या का समय से निस्तारण कराने, महिला संबंधी अपराधों से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने और यदि उनके विरुद्ध किसी आरोपी व्यक्ति द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत मिलती है तो उस आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने साथ ही छात्राओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल के खुलने व बंद होने के समय पर निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थानों पर उपस्थित सभी उ0नि0/विवेचकगण को विवेचनाओं का समय अवधि में गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने का भी निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थाना को0देहात में महिला हेल्पडेस्क, थाना कार्यालय, निर्माणाधीन आरक्षी बैरक, भोजनालय तथा मालखाना आदि का निरीक्षण किया। थाना परिसर, भोजनालय, शौचालय एवं कार्यालय आदि को स्वच्छ रखनें हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए। निरीक्षण में अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।