05 वर्षीय बालक के सनसनीखेज अपहरण काण्ड के कारागार में निरूद्ध अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी एन0एस0ए0 की कार्यवाही
गोंडा। दिनांक 23.06.2021 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक 05 वर्षीय बालक के सनसनीखेज अपहरण काण्ड की दुःसाहसिक घटना प्रकाश में आयी थी। जिसके संबंध में बच्चे के पिता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस दुःसाहसिक घटना में वजीरगंज पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तो- 01 शिवम राणा, 02.जयचन्द पाण्डेय को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कराने में सफलता प्राप्त की थी। 05 वर्षीय बालक के अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में भय व दहशत व्याप्त हो गयी थी। जिसपर थानाध्यक्ष वजीरगंज ने अभियुक्तों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत पाबन्द कराने हेतु रिपोर्ट भेजी थी। जिसे पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा संस्तुति कर रिपोर्ट को जिला मजिस्ट्रेट गोण्डा को भेजा गया था। जिस पर जिला मजिस्ट्रेट गोण्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अभियुक्तों को निरूद्ध करने का आदेश पारित किया था। जिसे थानाध्यक्ष वजीरगंज द्वारा दिनांक 08.08.2021 को जिला कारागार पहुँचकर अभियुक्तों को तामिल कराया गया।