‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के अन्तर्गत हत्या व सामुहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त 04 गिरोहबन्ध अपराधियों के विरूद्ध लगा गैंगेस्टर
अभियान में अबतक कुल 33 शातिर गिरोहबंद अपराधियों के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर की कार्यवाही
गोंडा। 15 अगस्त 2021 से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के तहत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने शातिर गिरोहबंध अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियो को दिए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के गिरोहबंध शातिर अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिसमें आज थाना कटराबाजार पुलिस ने हत्या व सामुहिक दुष्कर्म जैसे अगल-अलग जघन्य अपराध करने वाले 04 लोगो के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। 15 अगस्त से जारी इस अभियान के अन्तर्गत पूर्व में जनपद में गिरोहबंध लूट, चोरी, नकबजनी व अवैध शराब से सम्बन्धित 29 शातिर गिरोहबंध अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी थी। इस प्रकार इस अभियान के अन्तर्गत अबतक कुल 33 शातिर गिरोहबन्ध अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। सभी शातिर गिरोहबंध अपराधियों की गिरफ्तारी व उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। सभी गिरोहबन्द व शातिर अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन गैंगस्टर निरंतर जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त गिरोहबन्द/शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।