सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 व्यक्ति गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रस्तोगी मोहल्ला कस्बा खरगूपुर के पास सार्वजनिक स्थान से जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-360 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना खरगूपुर में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।