चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी करने के उपकरण व असलहा कारतूस बरामद
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्तों को विरमापुर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त खुशीराम के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व अभियुक्त मलीबुल्ला के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।