चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 03 चोर गिरफ्तार, 02 अदद अवैध तमंचा व नाजायज चाकू बरामद
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों/चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह, सूरज लोनिया के कब्जे से 01-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस व अभियुक्त मुकेश सिंह के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त मोटरसाईकिल के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि यह मोटरसाईकिल पिछले वर्ष माह दिसम्बर में हमलोगो ने जनपद अयोध्या के थाना कैण्ट क्षेत्र से चोरी की थी।