गैरइरादतन हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने गैरइरादतन हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01. छेदी नाऊ, 02. राजेन्द्र प्रसाद को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 17.07.2021 को जमीनी विवाद के चलते वादी दलजीत कुमार पुत्र काशीप्रसाद नि0 भवनियापुर उपध्याय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा के पिता को लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था । जिससे वादी के पिता गंभीर रुप से घायल हो गये थे जिनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी । अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।