छेडछाड करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने छेडछाड करने के 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. सियाराम, 02. भुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ छेडछाड किया था।