बच्चों के खिलौने वाले नोटो को असली बताकर जालसाजी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार




गोंडा। दिनांक 27.07.2021 को थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा ग्राहक सेवा केन्द से 20,000/- रू0 का ट्रानजेक्शन कराकर उसके बदले में बच्चा बैंक के नोटो को असली नोटो के बीच में रखकर देने व जालसाजी करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल जालसाजी करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को दिए थे। 
 उक्त निर्देश के क्रम मे थाना तरबगंज पुलिस ने आरोपी अभियुक्त अर्जुन पुत्र बदलू कुमार को सह अभियुक्त अरविन्द पाठक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से बच्चो के खेलने वाले रू0 60,000/- के नोट जोकि 200-200/- की तीन गड्डियों में असली नोटो के बीच में जालसाजी करने के उद्देश्य से लगाकर रखे हुए थे, बरामद किए है। अभियुक्त अर्जुन ने वादी मुकदमा गौरीशंकर पाठक जो कस्बा रगडगंज में ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते है से अभियुक्त अरविन्द पाठक के खाते में 20,000/- का ट्रानजेक्शन कराया था जिसके बदले में अभियुक्त अर्जुन ने 200-200/- के असली नोटो के बीच में बच्चो के खेलने वाले नोट लगाकर जालसाजी की थी। इस प्रकार अभियुक्तो से कुल 1,600 असली व रू0 78,400/- बच्चो के खेलने वाले नोट बरामद किया गए है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा