फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की 02 मोटरसाईकिलों सहित शातिर चोर गिरफ्तार, 01 नाजायज चाकू भी बरामद
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों/चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल व 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके बताये गए स्थान से एक अन्य चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया। दोनो मोटरसाईकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है जिनके बारे में अभियुक्त ने बताया कि एक मोटरसाईकिल गोण्डा शहर से व दूसरी जनपद बस्ती से चोरी की थी।