चोरी के रूपये के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 01 अवैध तमंचा भी बरामद



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों/चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त मो0 आफजाल को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चोरी के 6870 रू0 व 01 अवैध तमंचा बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 05.07.2021 को कस्बा कटराबाजार में स्थित वादी राजा रस्तोगी की कपड़े व बर्तन की दुकान का ताला तोडकर 12,000/- की चोरी की थी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा