थाना खोडारे पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त मिन्टू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।