अवैध रूप से जंगल की लकड़ी ले जाते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मसकनवां पेट्रोलपम्प के पास से अवैध रूप से साखू की लड़की ले जाते समय अभियुक्त श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर पिकअप से 08 अदद बोटा साखू की लकड़ी बरामद किया गया।