चोरी के आरोप में 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 62 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद
गोंडा। खोडारे। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने सागौन की लकड़ी चोरी करने के आरोपी अभियुक्त शुभम पाण्डेय को गिरफ्तार कर मौके से 62 बोटा सागौन की लड़की बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 15.08.2021 की रात्रि वादिनी फूलकला पत्नी स्व0 रामसेवक वर्मा नि0 कूकनगर ग्रन्ट बसहवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा के 15 सागौन के पेड चोरी से कटवा लिया था।