01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
           
         उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 09.08.2021 को थाना कौड़िया के उ0नि0 बृजेश कुमार मय हमराह के क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तों- 01. राजेश उर्फ कसाई, 02. जटाशंकर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त राजेश उर्फ कसाई के कब्जे से 600 ग्राम व अभियुक्त जटाशंकर के कब्जे से 600 ग्राम कुल 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कौड़िया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा