पुलिस अधीक्षक/सेनानायक ने पी0ए0सी0 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से किया संवाद, प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोंडा। आज दिनांक 10.08.2021 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा/सेनानायक 30वीं वाहिंनी पी0ए0सी0 संतोष कुमार मिश्रा ने वाहिनी पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। सेनानायक ने सर्वप्रथम समस्त रिक्रूट आरक्षियों को टर्नआउट को हर हाल में बेहतर रखने के निर्देश दिए। सेनानायक ने एक्स सर्विस मैन रिक्रूटों आरक्षियों से वार्तालाप कर मैस में मिल रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी की तथा संबंधित को सुपाच्य एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित सभी आईटीआई/पीटीआई से चल रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी कर प्रशिक्षण को औऱ बेहतर बनाने के लिए उच्चाधिकरियों को प्रशिक्षण का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।
स्थानान्तरण पर आये प्लाटून कमाण्डरों की प्लाटूनों में नवनियुक्ति करने के लिए तथा उपस्थित कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया।