नाबालिग बालिका पर चाकू से जानलेवा हमला करने व मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास करने वाले कारागार में निरूद्ध अभियुक्त के विरूद्ध की गयी एन0एस0ए0 की कार्यवाही



गोंडा। दिनांक 12.06.2021 को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत अभियुक्त विशाल यादव ने एक तरफा प्रेम में सफल न होने के कारण अपने ही गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को जान से मारने की नियत से पहले चाकू से वार किया तत्पश्चात उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर लडकी को जिन्दा जलाने का प्रयास किया था। जिसमें थाना छपिया पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-173/21, धारा 307,452,354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर दिनांक 13.06.2021 को नाजायज चाकू, घटना में प्रयोग किए गए लाइटर व मिट्टी के तेल की बोतल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उक्त अभियुक्त द्वारा किया यह अपराध दुःसाहसिक ही नही बल्कि भयावह भी था। इस भयावह अपराध के लिये थानाध्यक्ष छपिया ने अभियुक्त को राष्ट्रीय सुरक्षा अधि0 1980 के तहत पाबन्द कराने हेतु रिपोर्ट भेजी थी जिसे पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा संस्तुति कर रिपोर्ट को जिला मजिस्ट्रेट गोण्डा को भेजा गया था। जिसपर जिला मजिस्ट्रेट गोण्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधि0 के अन्तर्गत अभियुक्त को निरूद्ध करने का आदेश पारित किया था। जिसे थानाध्यक्ष छपिया द्वारा दिनांक 05.08.2021 को जिला कारागार पहुॅचकर अभियुक्त को तामिल कराया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा