थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत चोरी हुई जे0सी0बी0 मशीन (कीमत 27 लाख) बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तंमचा भी बरामद
गोंडा। दिनांक 15.08.2021 को थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत वादी वेद प्रकाश सिंह पुत्र सूर्यबक्श सिंह निवासी बतौरा बख्तावर सिंह थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा की जे0सी0बी0 मशीन चोरी हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 24.08.2021 को थाना करनैलगंज में अज्ञात अभियुक्तांे के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज व प्रभारी एस0ओ0जी0 को त्वरित कार्यवाही करते हुए इस घटना के अनावरण हेतु निर्देश दिये थे। दिये गए इन्ही निर्देशो के अनुक्रम में थाना करनैलगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने चोरी की गयी जे0सी0बी0 मशीन को मात्र 03 दिनों के अन्दर बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 27.08.2021 को थाना करनैलगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी जे0सी0बी0 मशीन बरामद कर किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जाकिर से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्त जाकिर ने बताया कि मै जे0सी0बी0 मशीन का ड्राइवर हूॅ और रगडगंज व बलरामपुर क्षेत्र में जे0सी0बी0 चलाता रहा हूॅ तथा अपने बहनोई गुलजार के यहां आना-जाना लगा रहता था। जहां पर यह जे0सी0बी0 मशीन खड़ी रहती थी। जिसे देखकर मुझे लालच आ गया था इसीलिए मैने अपने साथियों के साथ मिलकर इसको चोरी कर लिया था। आज इसकी नम्बर प्लेट बदलकर बेचने हेतु बाराबंकी ले जा रहा था।