समाधान दिवस पर जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक ने थाना करनैलगंज व को0देहात में की जनसुनवाई
राजस्व/पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समस्याओं के निस्तारण करने के दिए निर्देश
गोंडा। आज दिनांक 28-08-2021 को समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थाना करनैलगंज व को0देहात में फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसमे थाना करनैलगंज में राजस्व/पुलिस से संबंधित 29 तथा थाना को0देहात में 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमे से कुछ प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसी तरह जनपद के अन्य सभी थानों पर प्रशासन/पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में जन सुनवाई की गई।