गुमशुदा बालक को थाना इटियाथोक पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

 गोंडा।  पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने गुमशुदा बच्चों की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिए थे। 
         दिनाँक को 04/07/2021 को वादिनी श्रीमती सविता देवी पत्नी बाबूलाल तिवारी निवासी नारेमहरीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा ने थाना इटियाथोक पर सूचना दिया कि उसका पुत्र अमित तिवारी उर्फ विशाल उम्र करीब 14 वर्ष जो मानसिक रूप से बीमार है दिनाँक 02/07/2021 से कही गायब हो गया है। इस सूचना पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की तलाश हेतु टीमें लगाई गई थी। थाना इटियाथोक द्वारा किए गए अथक प्रयास से उक्त गुमशुदा बच्चे को आज दिनांक 06.07.2021 को सकुशल बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। गुमशुदा बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने गोंडा पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा