पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को दिए प्रशिक्षण के गुर, शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी में प्रतिभाग करने पर दिया जोर

गोंडा। आज दिनांक 11/07/21 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रशिक्षणाधीन 197 रिक्रूट आरक्षियों को अभी तक दिए गए प्रशिक्षण की समीक्षा की तथा दिए गए प्रशिक्षण को प्रभावी न मानते हुए उसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए कुछ आवश्यक गुर दिए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रतिसार निरीक्षक को सभी रिक्रूटो को परेड कराने के अतिरिक्त स्टेमिना बढ़ाने वाले विभिन्न प्रकार के खेल जैसे फुटबॉल हैंडबॉल बास्केटबॉल आदि खेलों को भी नियमित तौर पर कराने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षकों को रिक्रूटो की नियमित दौड़ कराने तथा उनकी टाइमिंग को साप्ताहिक रूप से चेक करने, जिससे यह जानकारी हो सके कि रिक्रूटों की शारीरिक क्षमता में कितना सुधार हो रहा है, का निर्देश दिया। मैस में भोजन की गुणवत्ता बेहतर रहे इसके लिए प्रतिसार निरीक्षक को पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। सभी रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस कार्यालय व अन्य संबंधित विभागों की जानकारी दिलवाने के लिए टोलीबार भेज कर प्रशिक्षित कराने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को भविष्य में ड्यूटी के दौरान आने वाली किसी भी विषम परिस्थिति में भी अपने मनोबल को बनाए रखते हुए कार्य करने का मंत्र भी दिया। 
         इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह व समस्त प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा