रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा एवं अपराध सूचना शाखा गोण्डा टीम द्वारा रेलवे ई- टिकटों की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार
गोंडा। दिनांक 30.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में रेसुब. पोस्ट गोण्डा के उनि ललितेश कुमार सिंह ,सउनि लाल साहब सिंह,सउनि ओम प्रकाश कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव साथ स्टाफ एवं सी.आई.बी गोण्डा के कान्स सुग्रीव द्वारा मैजापुर बाजार जिला गोण्डा स्टेशन रोड पर स्थित ध्रुव इलेक्ट्रानिक्स नामक दुकान से रेलवे ई-आरक्षित टिकटो का अवैघ कारोबारी अरूण कुमार ओझा पुत्र सूरज लाल ओझाा ग्राम-भार्गवपुर मैजापुर थाना-कटराबजार जिला गोण्डा उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके दुकान से 16 अदद पर्सनल यूजर आईडी पर बने 04 अदद ई-आरक्षित रेल टिकट कीमती 4752.92 Rs. यात्रा अवधि शेष एवं 24 अदद आरक्षित रेलवे ई टिकट कीमती 25337.52 Rs. यात्रा अवधि समाप्त तथा अपराध में प्रयुक्त एक अदद सी.पी.यू. एक अदद मानीटर, एक अदद की बोर्ड एक अदद माउस , एक अदद प्रिन्टर, मोबाईल, 500/- नगद बरामद किया गया। अभियुक्त रेलवे का अधिक्रित एजेंट भी नही हैं। अभियुक्त के विरुध बल पोस्ट गोण्डा पर मुकदमा अपराध सं 387/21 अंतर्गत धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 30.06.2021 कायम किया गया। प्रकरण में कुछ संदिग्धों की भी पहचान की गई है जिनके विरूद्ध भी अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी मामले की जांच उनि ललितेश कुमार सिंह रेसुब पोस्ट गोण्डा द्वारा की जा रही है।