यूटेक पेंशन बहाली मंच के आवाहन पर गोंडा जिले से सह संयोजक राघवेंद्र तिवारी ने किया वृक्षारोपण
गोंडा। यूटेक पेंशन बहाली मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरल उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह जी के संयुक्त आवाहन पर कोरोना में शहीद हुए कर्मचारियों के याद में जिला मुख्यालय स्तर पर पौधारोपण आज किया गया जिसके अंतर्गत गोंडा जनपद में पेंशन बहाली मंच के सहसंयोजक राघवेंद्र तिवारी ने अपने ग्राम पंचायत लव्वाटेपरा मैं पौधारोपण किया। जैसा की विदित है यूनिक टीचर्स इम्प्लाइज कमेटी (यूटेक्) पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है। भावी कार्यक्रमों के अंतर्गत आज यूटेक पेंशन बहाली मंच के सदस्यों ने लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।